फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आग की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी नामित

Tue, 07 Apr 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में आग की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। ऐसे में यदि कुछ सावधानी बरती जाए तो इन घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने मंगलवार को एसडीएम प्रवीण यादव को नोडल अधिकारी नामित कर आग की घटनाओं पर नियंत्रण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


डीएम ने अपने आदेश में विभाग को बिजली के ढीले तारों को अतिशीघ्र दुरूस्त करने व तेज हवा चलने पर बिजली की सप्लाई बंद करने की बात कही है। साथ ही बिजली के तारों के नीचे खलिहान आदि न लगाने के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए कहा। संबंधित विभाग की ओर से ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण कर लोड के अनुसार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने तथा ट्रांसफार्मर से तीन मीटर तक फसल काटकर सफाई करने, फूस के मकानों में चूल्हे के ऊपर टीन शेड का छाजन करने का निर्देश दिया। इसी तरह से अन्य सावधानियों को अपनाकर आग की घटनाओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें