फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकला सूरज पर ठंड से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। दिन रात चल रही तेज हवा के कारण ठिठुरन बरकरार है। रविवार को दोपहर दो बजे के बाद सूरज निकला, लेकिन आसमान पर छाई धुंध के कारण लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। रविवार को मौसम का पारा आठ डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा। इसके बावजूद अब तक सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई। जिससे लोग ठंड से बेहाल हैं।
विज्ञापन

जिले में मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। रविवार दोपहर करीब दो बजे निकला सूरज धुंध के कारण न निकलने के समान ही बना रहा। करीब 18 किलोमीटर प्रति घ्रांटे की रफ्तार से चल रही पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण ठंड से लोगों को कोई राहत न मिली। जिले में पड़ रही ठंड के बावजूद जिला, तहसील व नगर प्रशासन द्वारा अब तक अलाव नहीं जलवाया गया।
ऐसे में जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी सहित न्यायालय, तहसील व कलेक्ट्रेट परिसर व प्राईवेट बस अड्डों पर लोगों को ठंड से कांपते देखा जा रहा है। इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि तराई का तापमान अभी ऐसे ही बना रह सकता है। लोगों ठंड से बचने के लिए एहतियात बरतें।
विज्ञापन

वहीं संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. श्याम मिश्रा बताते हैं कि इस समय शीतलहर पड़ रहा है। इसलिए लोगों को चाहिए कि वह कदापि लापरवाही न बरतें। बच्चों, बुजुर्गों, बीमार लोगों व नवजात शिशुओं का विशेष ख्याल रखें। इसमें जरा सी लापरवाही घातक साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें