फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर थर्मल स्कैनिंग थानों में नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से अब पुलिस व स्वास्थ्य कर्मी भी अछुते नहीं रहे। ऐसे में एसपी द्वारा थानों में आने वाले आगंतुक व फरियादियों का बगैर थर्मल स्कैनिंग थाने में प्रवेश न होने का निर्देश दिया गया है। इसके अनुपालन में पुलिस ऑफिस सहित सभी थानों में कोविड केयर हेल्पडेस्क स्थापित कर लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के लिए पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थानों व कार्यालय में कोविड केयर हेल्पडेस्क स्थापित किया गया था। इसके अनुपालन में हेल्पडेस्क पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा यहां आने वाले आगंतुक व फरियादियों के हाथों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग व पल्स जांच भी की जा रही है। जो लोग बिना मास्क आ रहे हैं उन्हें मास्क भी प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें