फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के कुंडे से लटकर कर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। चंदर्खा बुजुर्ग के मजरा धोबीपुरवा निवासिनी एक महिला ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकर जान दे दी। ग्रामीणों के अनुसार महिला ने पति की मृत्यु के दो वर्ष बाद छह माह पूर्व गांव निवासी एक युवक से विवाह किया था। सास से हुए विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

बहराइच के थाना रामगांव अंतर्गत धरमनपुर निवासी हरीराम ने पुत्री रामावती (35) का विवाह 16 वर्ष पूर्व सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदर्खा बुजुर्ग के मजरा धोबीपुरवा निवासी बाबूराम पुत्र रामहेत के साथ किया था, जिसके दो बेटा व एक बेटी है। बाबू राम की दो वर्ष पूर्व मौत हो जाने के बाद वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहने लगी। इस बीच रामावती का गांव निवासी चौधरी से प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके साथ रामावती ने छह माह पूर्व विवाह कर लिया था।
मंगलवार सुबह चौधरी की मां फूलमता से रामावती का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। नाराज रामावती ने छत के कुढ़े में साड़ी के फंदे से लटकर कर जान दे दी। हरीराम की दूसरी बेटी का विवाह गांव में ही हुआ था। जिसने फोन से अपने पिता को बहन के फंदे से लटक कर जान देने की सूचना दिया। मौके पर पहुंचे मायके वालों द्वारा इसकी जानकारी सोनवा पुलिस को दी गई। सूचना के बाद फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुचे उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने परिवारीजनों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतारवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें