फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पंपो पर नहीं डीजल-पेट्रोल, निराश लौट रहे लोग

Wed, 20 May 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बालूपुरवा गांव के पा​स ​स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : बालूपुरवा गांव के पा​स ​स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
श्रावस्ती। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण जिले में पेट्रोलियम पदार्थों का संकट गहरा गया है। मंगलवार को जिले के 13 पेट्रोलपंप सूखे रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेल संकट यदि इसी तरह बरकरार रहा तो कृषि कार्य प्रभावित होना भी तय माना जा रहा है। हालांकि अभी कृषि कार्य की रफ्तार धीमी है, जिससे पंपों पर भीड़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। जोताई शुरू होते ही यह समस्या विकराल रूप ले लेगी।
विज्ञापन


पंप पर नहीं है डीजल व पेट्रोल
ग्राम सिसवा के निकट स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोलपंप में सोमावर से ही डीजल व पेट्रोल नहीं है। लोगों को पंप से खाली हाथ लाैटना पड़ रहा है। ग्राम मटखनवा निवासी किसान शिवचरण ने बताया कि उन्हें धान की नर्सरी तैयार करनी है। इसके लिए वह डीजल लेने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें तेल नहीं मिला। भिनगा निवासी बाइक सवार इमरान ने बताया कि परिवार के साथ बाइक से बहराइच जाने के लिए निकले थे। पंप पर तेल न मिलने से अब वह बहराइच नहीं जा पाएंगे। पंप कर्मी ने बताया कि आर्डर लगा है बुधवार को तेल आने की उम्मीद है।

डीजल न होने से पंप पर पसरा सन्नाटा
भिनगा के बालूपुरवा स्थित एचपी पेट्रोलपंप पर पेट्रोल तो है, लेकिन डीजल दो दिनों से नहीं है। ऐसे में लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। पंप कर्मी ने बताया कि डिपो से ही डीजल मिलने में समस्या हो रही है। शाम तक डीजल टैंकर आने की उम्मीद है। डीजल भराने आए पिकअप चालक अशफाक ने बताया कि यहां पर डीजल न मिलने से उन्हें वापस जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


वैश्विक संकट की वजह से डीजल-पेट्रोल मिलने में समस्या हो रही है। हालांकि पूरा प्रयास किया जा रहा है कि सभी को पर्याप्त डीजल-पेट्रोल मिल सके। किसानों को जरीकेन में तेल लेने के लिए खसरा व खतौनी को दिखाना होगा तभी उन्हें तेल मिल सकेगा। - दीपक कुमार वर्ष्णेय, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें