फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पेड़ से टकराई बाइक, नेपाली युवक की मौत

विज्ञापन
पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तालबघौड़ा-चिल्हरिया मार्ग पर राजपुर मोड़ के निकट सोमवार देर शाम एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

नेपाल के बांके जिले के ग्राम बेंउचहवा निवासी सतीश कुमार (25) सोमवार को बाइक से भिनगा आए थे। उनके साथ बब्लू खान (32) भी थे। लौटते समय ताल बघौड़ा-चिल्हरिया मार्ग पर राजपुर मोड़ के पास सतीश ने बाइक से नियंत्रण खो दिया, जिससे बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। सतीश ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, बब्लू घायल हो गए। पुलिस व एसएसबी जवानों ने घायल बब्लू को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने सतीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा। मृतक के भाई रामचंदर ने बताया कि सतीश ने दुकान से कपड़ा खरीदा था, जो उन्हें फिट नहीं हो रहा था। उसी कपड़े को वह सही करवाने के लिए भिनगा गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें