फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: इकौना में अध्यक्ष पद छोड़ कोई बदलाव नहीं

Sat, 01 Apr 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को आरक्षण सूची जारी कर दी गई। इस सूची में नगर पंचायत इकौना में अध्यक्ष पद को सामान्य से पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष सहित भिनगा व इकौना के सभी 37 सभासदों का आरक्षण पूर्ववत रखा गया है। नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष पद पूर्व की भांति सामान्य रखा गया है। भिनगा के 25 वार्ड में से 12 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में रखे गए थे। इसके साथ ही छह वार्ड अनारक्षित श्रेणी की महिला, एक अनुसूचित जाति महिला, दो पिछड़ा वर्ग महिला, तीन पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है जबकि नगर पंचायत इकौना में अध्यक्ष पद को सामान्य से हटा कर पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। यहां बारह वार्ड के आरक्षण सूची में छह वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। जबकि एक अनुसूचित जाति महिला, एक पिछड़ा वर्ग महिला, दो सामान्य महिला, दो पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जिस पर छह अप्रैल तक आपत्ति संबंधित एसडीएम कार्यालय, कलेक्ट्रेट अथवा नगर निकाय कार्यालय में दी जा सकती है।
विज्ञापन

भिनगा में वार्ड नंबर तीन टंड़वा दक्षिणी, पांच सोहेलदत्त नगर, सात रूपम नगर, आठ गौतम बुद्ध नगर, दस पटेल नगर, तेरह सुभाष नगर, पंद्रह बंदरहा उत्तरी, 18 टंडवा उत्तरी, बीस नई बाजार द्वितीय, बाईस पुरानी बाजार प्रथम, तेईस कोट रियासत व 25 गांधी नगर वार्ड अनारक्षित है। वार्ड नंबर एक मंगलभट्ठा, नौ सिविल लाईन, ग्यारह कृष्णा नगर, चौदह केशव नगर, सत्रह सत्ती चौरा, 19 बारी को सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर दो अंबेडकर नगर अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर सोलह कहारन व चौबीस हनुमानगढ़ी पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर चार चिकवा, वार्ड छह बंदरहा दक्षिणी, वार्ड बारह अब्दुल कलाम नगर व वार्ड 21 पुरानी बाजार द्वितीय पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर, वार्ड नंबर बारह कबीर नगर कबीर नगर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर दो बेचू बाबा अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर दस आजाद नगर पिछड़ा वर्ग महिला व वार्ड नंबर छह पटेल नगर तथा नौ मुबारक नगर महिला वर्ग े लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर दो कबीर नगर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, वार्ड नंबर तीन महावीर नगर, चार लाजपत नगर, पांच गौतम नगर, सात शास्त्री नगर, आठ तिलकनगर तथा वार्ड नंबर 11 चौक को अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें