फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकौना में फूटा कोरोना बम, नगर में 9 तो नगर से सटे कंजड़वा में मिले 3 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें इकौना नगर में नौ व नगर से सटे कंजड़वा गांव में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके बाद नगर सहित आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इन सभी 12 कोरोना मरीजों को लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसमें इकौना क्षेत्र अब कंटेनमेंट जोन में शामिल हो गया है। जहां सोमवार को इकौना नगर के मोहल्ला तिलकनगर में एक, गौतमनगर में छह व पटेलनगर में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, इकौना से सटे कंजड़वा गांव में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
संक्रमितों की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से उनके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इस दौरान मौके पर पहुंचे सीएचसी इकौना के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार मिश्रा की मौजूदगी में सभी 12 संक्रमितों को लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा भेजा गया। साथ ही परिवारीजनों को घर पर ही आइसोलेट होने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें