फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचना पर बिफरे एएसपी, दो विवेचकों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया थाने का रविवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। जहां उन्होंने लंबित अहकमात की समीक्षा की। यहां 42 विवेचनाएं लंबित मिलीं। जिस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने दो विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही विवेचकों को विवेचना कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। शिथिलता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

सिरसिया थाने का रविवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय, थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने थाने पर तैनात विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित अहकमात की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें थाने में 42 विवेचनाएं लंबित मिलीं।
जिस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने दो विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही विवेचकों से विवेचनाओं व शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसमें शिथिलता बरतने वाले विवेचकों पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सभी लोग अपने आप को सुरक्षित रखें तथा नियमों का पालन करें।
जब क्षेत्र पर निकलें तो लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करें तथा बचाव के लिए मास्क तथा सामाजिक दूरी का पालन करने का अनुपालन कराएं। इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 15 अगस्त तथा मोहर्रम में प्राप्त निर्देशों का पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें