फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कतारों में बीत रही रात, सिलिंडर के लाले

Sun, 19 Apr 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गैस एजेंसी के बाहर लगी सिलिंडरों की लंबी कतार। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर/गिलौला। गैस सिलिंडर की समस्या दिन-ब-दिन गहराती जा रही है। गैस एजेंसियों पर लोग सिलिंडर के लिए रात से ही कतार में लग जा रहे हैं। एजेंसी कर्मियों ने गेट पर सिलिंडर नहीं है... का बोर्ड लगा दिया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


तराई में गैस सिलिंडर की किल्लत लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। नासिरगंज स्थित भारत गैस एजेंसी पर शुक्रवार रात से ही लोगों की लाइन लग गई। सिलिंडर की आस में लोग रात के 10 बजे से ही सिलिंडर लेकर खड़े हो गए।

नासिरगंज निवासी रविराज ने बताया शुक्रवार रात 10 बजे से लाइन में लगे हैं। उनसे पहले ही नौ लोग लाइन में लगे हैं। वहीं, मनवरिया भोजा निवासी स्वामीदयाल ने बताया कि वह सुबह तीन बजे से ही लाइन में लगे हैं, लेकिन सिलिंडर मिलने की उम्मीद नहीं है। कारण है कि गैस एजेंसी पर पहले से ही गैस सिलिंडर नहीं है, का परचा चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह से गिलौला स्थित वत्स गैस एजेंसी के मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि 224 सिलिंडर का पूरे दिन में वितरण किया गया है। अब केवल 82 सिलिंडर ही बचे हैं। कमोबेस यही स्थिति भिनगा स्थित राज इंडेन गैस एजेंसी की भी है।

-
लोगों को धैर्य रखने की आवश्यकता
सिलिंडर की आपूर्ति के लिए संबंधित कंपनियों के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। शीघ्र ही गैस गोदामों पर सिलिंडरों की उपलब्धता कराई जाएगी। लोगों को धैर्य रखने की आवश्यकता है। सिलिंडर उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

-दीपक कुमार वार्ष्णेय, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें