फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में मिली नवजात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम निरालानगर स्थित सागौन के बाग में शनिवार शाम एक नवजात की लाश पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। निराला नगर स्थित एक मैदान में शनिवार शाम कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी उन्हें बगल में स्थित सागौन के बाग में काफी संख्या में कौवे दिखाई पड़े। उत्सुकता वश बच्चे वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

बच्चों ने पास जाकर देखा तो करीब छह माह की अजन्मा बालिका का शव पड़ा था। जिसे कौवे नोच रहे थे। जिसकी जानकारी बच्चों ने घर आकर परिवारीजनों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें