फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी लक्ष्मनपुर मे नवीन आक्सीजन प्लांट का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
लक्ष्मनपुर सीएचसी में आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ व निरीक्षण करते डीएम व सीडीओ - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। ऑक्सीजन के अभाव में अब किसी की जान जोखिम में नहीं पड़ेगी। इसके लिए सिरसिया के लक्ष्मनपुर बाजार स्थित सीएचसी में नवीन ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया गया है। जिसका रविवार को डीएम व सीडीओ ने शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारियों ने सीएचसी सहित परिसर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि सेव द चिल्ड्रेन द्वारा बचपन कार्यक्रम का क्रियान्वयन ब्लॉक गिलौला में वर्ष 2019 से किया जा रहा है। बचपन कार्यक्रम के तहत बच्चों के स्वास्थ्य पोषण, शिक्षा और उनके अधिकारों के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बचपन संस्था ने कोविड-19 महामारी में सरकार के साथ मिलकर काम करने के उद्देश्य से चिकित्सा सपोर्ट के लिए भी प्रयास किये हैं। जिले में 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, चार बाई पेप मशीन, दो वेंटीलेटर तथा दस हैंड वाशिंग प्लेटफार्म इत्यादि सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
कोविड 19 महामारी के दौरान यह महसूस किया गया था कि जो लोग कोविड-19 से प्रभावित हो रहे थे, उनको ऑक्सीजन की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पा रही थी। जिससे बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। संस्था ने कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना को ध्यान में रखकर सरकार के साथ मिलकर एक ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना सीएचसी लक्ष्मणपुर में की है। यहां 250 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। जिससे दूर दराज के क्षेत्र के लोगों का इलाज सहज हो सकेगा। क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी से अब किसी की भी जान नहीं जाएगी। बीमार ऑक्सीजन की कमी वाले मरीजों के लिए यह ऑक्सीजन प्लांट संजीवनी साबित होगा।
विज्ञापन

सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्लांट के संचालित होने से आस पास के लोगों को अब इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कोविड-19 जैसी महामारी व अन्य बीमारियों में लोगों को ऑक्सीजन की समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान संस्था के सीईओ सुदर्शन सुचि, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, डॉ. संतोष कुमार कौशल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, एडीएम कमलेश चन्द्र बाजपेई, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातन हेलिया, ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह, बीडीओ रविन्द्र कुमार चतुर्वेदी, सीएचसी सिरसिया प्रभारी डॉ. एसके सिंह, सीएचसी लक्ष्मणपुर अधीक्षक डॉ. अजय कुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें