हाथ में काली पट्टी बांधकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक।
- फोटो : हाथ में काली पट्टी बांधकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक।
श्रावस्ती। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को बीते तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इससे आक्रोशित कर्मियों ने संगठन के आह्वान पर चार दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मंगलवार को सभी कर्मी अपने कार्यस्थल पर बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते नजर आए। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अवनींद्र पाठक ने बताया कि मानदेय न मिलने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या है। महामंत्री डॉ. सतीश चौधरी ने जानकारी दी कि 21 मई तक कर्मी शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे और मरीजों की सेवा भी करते रहेंगे। मीडिया प्रभारी रवि कुमार मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि 21 मई तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो सभी कर्मी नो पे नो वर्क की नीति के तहत कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करेंगे। कर्मियों ने उच्चाधिकारियों से तत्काल मानदेय भुगतान की मांग की है।