फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राष्ट्रीय अध्यक्ष फूंकेंगे लोकसभा चुनाव का बिगुल

Tue, 20 Jun 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती स्थित इंटरनेशनल होटल में भाजपा की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान बलरामपुर में 29 जून को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक के दौरान अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा का आयोजन बलरामपुर के छोटी परेड ग्राउंड में 29 जून को प्रस्तावित है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा को सफल बनाने के लिए सभी को कमर कसनी होगी।
बैठक में जिला प्रभारी श्रावस्ती राहुल राज रस्तोगी, जिला प्रभारी बलरामपुर त्रयम्बक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर आरती तिवारी, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे व एमएलसी पद्मसेन चौधरी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें