कटरा/इकौना। म्यांमार से दर्शन-पूजन करने तपोस्थली आए एक अनुयायी की शुक्रवार को मौत हो गई। अनुयायी के मौत की सूचना पर सीओ इकौना भरत पासवान मौके पर पहुंचे और जांच की।
म्यांमार का 20 सदस्यीय दल शुक्रवार को दिल्ली से बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। सभी अनुयायी तपोस्थली के ओडाझार में दर्शन-पूजन कर रहे थे, उसी दौरान दल में शामिल म्यांमार के पठेय मोहा निवासी मिन्ट ऐ (68) के सीने में तेज दर्द हुआ और वह गिर गए।
उनके साथ मौजूद उनकी पत्नी खिन्टोय ने अन्य अनुयायियों के साथ उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ मौजूद बर्मा के गाइड मेखेन ने बताया कि मिन्ट ऐ सांस की बीमारी से ग्रसित थे। उन्हें दिल्ली में चिकित्सक को दिखाया गया था। श्रावस्ती में अचानक फिर से तबीयत खराब हो गई। सीओ भरत पासवान ने बताया कि थाना प्रभारी लाल साहब सिंह के साथ जांच की है। विधिक कार्रवाई जारी है।