फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्राकृतिक थी अनुयायी की मौत, बहन को सौंपा शव

Fri, 24 Oct 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली आईं श्रीलंका की अनुयायी शांति डिसेल्वा की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्राकृतिक है। रिपोर्ट में कुछ भी संदिग्ध नहीं लिखा है। पुलिस ने उनकी बहन वनीगराथना और ग्रुप लीडर चंद्रशेखर को शव सौंप दिया।
विज्ञापन


रविवार को श्रीलंका से अनुयायियों का 46 सदस्यीय दल बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा था। सभी अनुयायी लोटस सूत्रा होटल में ठहरे थे। रात में अचानक अनुयायियों के दल में शामिल शांति डिसिल्वा (70) की तबीयत खराब हो गई थी। सीएचसी में इलाज के दौरान सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया था।

नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने बताया श्रीलंका की महिला की मौत प्राकृतिक हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शांति डिसिल्वा का शव उनकी बहन वनीगराथना व ग्रुप लीडर चंद्रशेखर को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें