फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लाकडाउन का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में लागू संपूर्ण लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए एएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने सीमा क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को दिशा-निर्देश भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने क्वारंटीन स्थलों पर पहुंच कर लोगों का हाल भी जाना।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने शनिवार को बहराइच के नानपारा बार्डर स्थित इमिलिया करनपुर, मनवारिया भोजा, गिरंट तथा बदला कस्बा का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र के तुरुष्मा, शंकरनगर, भरथा, रोशनगढ़, असनाहरिया, सुइया, हकीमपुरवा व ककरदरी आदि बैरियर चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरियर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को मास्क व ग्लब्स अनिवार्य रूप से पहनने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने को भी कहा।
सीओ नगर हौसला प्रसाद ने क्षेत्र में भ्रमण कर लॉकडाउन सहित बैंक, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र, गैस एजेंसी, बैरियर व चेकपोस्ट की जांच कर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके साथ ही अनावश्यक रूप से घूमने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें