फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद गैर जिलों, गैर प्रांतों व महानगरों में रह रहे लोग अपने घर को लौट रहे हैं जिन्हें क्वारंटीन सेंटरों पर सुरक्षित किया जा रहा है। इन सभी का हाल जानने के लिए शनिवार को डीएम व सीडीओ ने हरिहरपुररानी क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को दिशा-निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी यशु रुस्तगी मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय के साथ क्वारंटीन सेंटर प्राथमिक विद्यालय पटना खरगौरा पहुंची। वहां बाहर से आए पांच लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय गोठवा पहुंचीं जहां हरियाणा व दिल्ली से आए 10 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
वहीं प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पांडेपुरवा में बाहर से आए 10 लोगों को क्वारंटीन किया गया है जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय भंगहा बाजार में महाराष्ट्र से आये 32 लोगों को क्वारंटीन किया गया है जिनसे मिलकर उनका हाल जाना। इस दौरान डीएम ने इन सभी सेंटरों पर एकांतवास कर रहे लोगों से उन्हें मिलने वाले भोजन व नाश्ते के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय गोठवा में प्रधान द्वारा क्वारंटीन लोगों को कराये गए भोजन का पंजिका में ढंग से अंकन न पाए जाने पर उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भंगहा बाजार में निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वह अपने सेंटरों पर विशेष निगरानी रखकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें ताकि लोगों को कोई दिक्कत न होने पाए।
इस दौरान सीडीओ ने लोगों को इस बीमारी से बचाव के उपाय भी बताए। इसके साथ ही 14 दिन का एकांतवास पूरा होने के बाद सभी को घर पहुंचकर वहां 14 दिन तक अतिरिक्त अलगवास करने, अपने खानपान, रहन-सहन व सफाई व्यवस्था का ख्याल रखने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें