तुलसीपुर। बहराइच-भिनगा फोरलेन पर सोनवा क्षेत्र के शिवालापुरवा के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां की कुचलकर मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक कार सहित मौके से भाग गया। सोनवा पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
सोनवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लक्ष्मणनगर निवासी सुमन देवी (52) मंगलवार सुबह किसी काम से बेटे अनिल के साथ बाइक से बहराइच गई थी। वापस घर लौटते समय बहराइच-भिनगा फोरलेन पर शिवालापुरवा के पास बाइक में पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे महिला उछल कर सड़क पर गिर गई। इसके बाद कार चालक उन्हें कुचलते हुए भाग गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से सुमन देवी को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक की तलाश जारी है।
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की चेकिंग करती पुलि