फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर उम्र के लोग कर सकते हैं योग : दधिबल सिंह

Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 गायत्री श​क्तिपीठ मंदिर में योग करते लोग।
विज्ञापन
श्रावस्ती। गायत्री शक्ति पीठ भिनगा में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को जिला समन्वयक दधिबल सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। इसके बाद सामूहिक हवन पूजन कर माता गायत्री की आरती की गई। प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक ने कहा कि योग को हर उम्र के लोग कर सकते हैं, लेकिन योग करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। क्योंकि योग के कुछ आसन हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं। इसका ध्यान गर्भवती महिलाओं व मरीजों को विशेष रूप से रखना चाहिए। योग से मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाने में मदद मिलती है। इसमें योगासन व प्राणायाम का अलग-अलग महत्व है। इसके बाद गायत्री मंत्र उच्चारण व सामूहिक हवन तथा आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोनिका राणा, शिवकुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें