फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बंदर हिला रहे एचटी लाइन के खंभे, हादसे का डर

Mon, 10 Aug 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
खलवा बाजार में 11000 लाइन के विद्युत पोल को हिलाता बंदर।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के खलवा बाजार में बंदरों का खौफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आलम ये है कि बंदरों के चलते खलवा बाजार किसी भी समय बड़े हादसे का गवाह बन सकता है। खलवा बाजार में लगे 11,000 केवी की एचटी लाइन के पोलों को बंदर हिला रहे हैं। तारों के आपस में लड़ने से दिन में दो से तीन बार विस्फोट होता है। इसके चलते तार टूट कर गिरने व हादसे में लोगों के हताहत होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

खलवा बाजार निवासी राजित राम गुप्ता, शुभम गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, देवकी नंदन गुप्ता आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि बाजार में दो से तीन बंदरों का झुंड सक्रिय है। बंदर लोगों काटने के साथ-साथ घर में रखी वस्तुओं को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, अब ये बंदर बिजली के तारों के लिए भी खतरा बन गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर 11,000 केवी की एचटी लाइन के पोलों पर चढ़कर उसे हिलाते हैं। इसके चलते ढीले पड़े हाईटेंशन तार आपस में टकराते हैं और जोर-जोर धमाके होते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि डीएम से बंदरों के झुंड को पकड़वाने व ढीले पड़े बिजली के तारों को कसवाने की मांग की गई है। ताकि भविष्य में हादसे की संभावनाओं को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें