वीरपुर में सहकारी समिति का उद्धाटन करते विधायक प्रतिनिधि।
वीरपुर। बी-पैक्स समिति मंसाराम में सोमवार को नई समिति का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय रहे। उन्होंने छोटे बच्चे के साथ फीता काटकर सहकारी समिति का उद्घाटन किया। नई समिति खुलने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान मुख्य अतिथि अवधेश पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित को ध्यान में रखकर काम कर रही है। नई समितियों को खोलना हो गया फिर समय पर खाद की उपलब्धता, सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान एडीओ नानबाबू यादव, पूरे मंसाराम समिति के सचिव रमेश तिवारी, रमवापुर सचिव ऋषिकेश तिवारी, संघनाथ चौरसिया, राकेश मिश्रा, मैनुद्दीन आदि मौजूद रहे।