फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: निकाय चुनाव के लिए निगरानी टीम गठित

Tue, 25 Apr 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रावस्ती। भिनगा व इकौना में निकाय चुनाव के लिए वीडियोग्राफर सहित उड़नदस्ता व स्थैतिक निगरानी टीम का गठन किया गया है। वीडियोग्राफी के लिए परियोजना निदेशक इंद्रपाल सिंह को प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफी बनाया गया है।
डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों की वीडियोग्राफी के लिए एक-एक वीडियो कैमरा व वीडियोग्राफी को स्थायी निगरानी टीम के अधिकारी के साथ तैनात किया गया है। जो 25 से 28 अप्रैल तक संबद्ध रहकर अधिकारियों के निर्देशानुसार चुनाव संबंधी वीडियोग्राफी करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भिनगा में स्थैतिक निगरानी दल में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के रूप में सहायक अभियंता सरयू नहर खंड छह राजेंद्र कुमार, सीडीपीओ नंदलाल, फौजदार आर्या के साथ वीडियोग्राफर सतीश कुमार सिंह, अंबिका प्रसाद व शीतल प्रसाद को लगाया गया है। नगर पंचायत इकौना में कार्यकारी मजिस्ट्रेट पशु चिकित्साधिकारी इकौना डाॅ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी व एडीओ पंचायत गिलौला अरविंद त्रिपाठी, इकौना जितेंद्र लाल श्रीवास्तव को तैनात किया गया है।
जिसके साथ वीडियोग्राफर प्रेम प्रकाश शुक्ला, विजय बहादुर व अनिल कुमार को तैनात किया गया है। वहीं, भिनगा में उड़नदस्ता दल में कार्यकारी मजिस्ट्रेट सीडीपीओ अभिषेक मिश्र, पशु चिकित्साधिकारी प्रतीक सिंह गौतम व नायब तहसीलदार भिनगा प्रांजल त्रिपाठी को तैनात किया गया है। इनके साथ वीडियो ग्राफर प्रमोद कुमार यादव, पूजाराम व मनोज कुमार सिंह को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इकौना में कार्यकारी मजिस्ट्रेट बीईओ इकौना प्रिया पाठक, पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. नीरज वर्मा एवं नायब तहसीलदार इकौना राघवेंद्र पांडे को तैनात किया गया है। जिनके साथ वीडियो ग्राफर अनिल कुमार, मालिक राम यादव व महादेवा जगदीश की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें