फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एमएलसी ने नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पण

Thu, 20 Mar 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पतिझिया में मार्ग का लोकार्पण करते एमएलसी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरिहरपुर रानी के ग्राम पतिझिया में इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया गया है। नवनिर्मित मार्ग का बुधवार को एमएलसी साकेत मिश्रा ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने भिनगा राप्ती बैराज का चौड़ीकरण कराने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास कर रही है। भाजपा अंत्योदय के मंत्र पर काम करते हुए वंचितों व शोषितों को योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। रालोद जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा ने कहा कि सरकार व उसके प्रतिनिधि आज सीधे जनता के द्वार तक पहुंच रहे हैं। आज जाति-धर्म न देखकर सभी को समान रूप से योजनाओं का लाभ दे रही है। मुझे खुशी है कि आज एमएलसी ने लक्ष्मणपुर बैराज मार्ग के चौड़ीकरण के लिए दोबारा पत्र लिखने का आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका निर्माण भी शुरू होगा। इस दौरान राधेश्याम ओझा, महेंद्र पाठक, विमल ओझा, अमित शुक्ला, सोनू मिश्रा, राजेश वर्मा, रामभरोसे मिश्रा, हरिराम भार्गव, बंटी शर्मा, ईश्वर शुक्ला, गुदन तिवारी, संत राम वर्मा, सीता राम यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें