फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सेवा सप्ताह के तहत विधायक ने लगाया झाड़ू

विज्ञापन
इकौना ब्लाक परिसर में सफाई करते श्रावस्ती विधायक। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को स्वच्छता सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को इकौना ब्लॉक परिसर में भाजपाइयों ने श्रावस्ती विधायक के नेतृत्व में झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संदेश दिया।
विज्ञापन

श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को स्वच्छता सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसके तहत 14 से 20 सितंबर तक कार्यकर्ता जगह-जगह झाड़ू लगा कर जन्मदिन मनाएंगे।
इसी क्रम में सोमवार को इकौना ब्लॉक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कहा कि स्वच्छता इस देश की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। प्राचीन धर्मग्रंथों में कहा गया कि जहां सफाई होती है, वहां माता लक्ष्मी का वास होता है। सफाई बीमारियों से भी बचाती है। इसलिए प्रधानमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाया है। हम सबको इस अभियान को गति देकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र तिवारी, उदयप्रताप मिश्र, मनीष चौधरी, बृजेश दुबे, उमाकांत मिश्रा, बिन्नू तिवारी व प्रेम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें