फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 74 करोड़ रुपये से चौड़ा होगा गिलौला-लक्ष्मणनगर मार्ग

Sun, 22 Nov 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला। गिलौला-लक्ष्मणनगर मार्ग के चौड़ीकरण और उच्चीकरण के लिए रविवार को तिलकपुर मोड़ पर भूमि पूजन किया गया। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि परियोजना पर 74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की हकीकत देखने के लिए विपक्षी ग्रामीण अंचलों का भ्रमण करें। सिसवारा और ककरा में राप्ती नदी पर पुलों का निर्माण हो रहा है। गिलौला-खुटेहना मार्ग पर सरयू नहर के टूटे पुल को चार महीने में बनवाया गया। गिलौला-सिसवारा मार्ग पर भी वर्षों से क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा गिलौला में साढ़े चार किलोमीटर लंबे बाईपास और सीताद्वार के सुंदरीकरण का काम कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रमुख मार्ग गड्ढामुक्त हो चुके हैं। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, राजीव कुमार पांडेय, प्रकाश चंद और कर्मवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें