फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विधायक ने उत्सव भवन की रखी आधारशिला

Thu, 26 Mar 2026 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना में सीताद्वार मंदिर के पास उत्सव भवन के निर्माण को लेकर ​शिलान्यास करते विधायक रामफेरन पा
विज्ञापन
कटरा/वीरपुर। पौराणिक सीताद्वार मंदिर के पास बृहस्पतिवार को नवरात्र के अष्ठमी पर उत्सव भवन की आधारशिला रखी गई। विधायक रामफेरन पांडेय ने डीएम अश्विनी कुमार पांडेय के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया और नींव की पहली ईंट रखी।
विज्ञापन


ग्रामीण सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए इकौना के सीताद्वार मंदिर के पास 1.47 करोड़ रुपये की लागत से उत्सव भवन का निर्माण प्रस्तावित था। उत्सव भवन के निर्माण से जहां मंदिर आने वाले लोगों को छत मिलेगी तो वहीं यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हो सकेंगे। साथ ही गरीब कन्याओं का विवाह भी संपन्न होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सीताद्वार मंदिर सांस्कृतिक विरासत और आस्था का केंद्र है।
सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उत्सव भवन के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों के साथ सीताद्वार झील की साफ-सफाई भी की। कार्यक्रम में सीडीओ शाहिद अहमद, एसडीएम पीयूष जायसवाल, ईओ सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें