फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह रोकने के लिए लांच होगा मिशन परिपक्व

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बाल विवाह को रोकने के लिए जिले में अब मिशन परिपक्व चलाया जाएगा। इसके लिए 18 वर्ष तक की सभी युवतियों का डाटा फीडिंग एप में होगा। इसका शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट में किया जाएगा। जिले में सीडीओ की पहल पर यह एप पहली बार लांच किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाल विवाह के मामले में श्रावस्ती जनपद सबसे निचले पायदान पर है। यहां औसतन हर दसवां विवाह बाल विवाह होता है। इसके लिए जिले का सिरसिया व जमुनहा ब्लॉक सबसे ज्यादा जाना जाता है। यहां तक कि यूनीसेफ के आंकड़ों में भी जिले की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। इसी कलंक को समाप्त करने के लिए सीडीओ ईशान प्रताप सिंह की अगुवाई में मिशन परिपक्व चलाया जा रहा है।
वास्तव में बाल विवाह को रोकने के लिए यह एक अभिनव प्रयोग है। जिसके लिए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस एप में 18 वर्ष तक की समस्त युवतियों का डाटा फीड होगा। ग्राम स्तर पर इन बालिकाओं की निगरानी होगी। यही नहीं ग्राम स्तर की समिति को प्रति माह इस एप पर एक प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। जिसमें उन्हें लिख कर देना होगा कि उस माह उनकी ग्राम पंचायत में कोई बाल विवाह नहीं हुआ। यदि बाद में बाल विवाह की पुष्टि होती है तो सबसे पहले उसी समिति पर कार्रवाई होगी। यह एप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में लांच किया जाएगा। पहले चरण में इसे पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में दो विकास खंडों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे बनेगी कमेटी
मिशन परिपक्व का संचालन एप के माध्यम से किया गया है। इस एप में थ्री लेयर में अधिकारी व कार्यकर्ता जुड़ेंगे। इसमें जिले स्तर पर मुख विकास अधिकारी इस अभियान के अध्यक्ष होंगे। जबकि जिला प्रोबेशन अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। सदस्य के रूप में एएसपी, सीएमओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व बीएसए होंगे। ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी अध्यक्ष तो थाना प्रभारी सदस्य सचिव के लिए नामित होंगे। इसके साथ ही ऊपर के सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सदस्य के रूप में होंगे। जबकि ग्राम पंचायत स्तर पर गठित समिति का अध्यक्ष स्कूल के प्रधान अध्यापक व बीट उप निरीक्षक को इसका सदस्य सचिव बनाया गया है। सदस्य के रूप में ग्राम सचिव, लेखपाल, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी व आशा के साथ सफाई कर्मी होंगे।
ऐसे होगा काम
इस एप में आठ वर्ष से लेकर 18 तक की अविवाहित किशोरियों का डेटा फीड होगा। इस डेटा का आधार बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ आंगनबाड़ी व एएनएम के यहां दर्ज सभी स्कूल जाने वाली व स्कूल न जाने वाली किशोरियां शामिल होंगी। इनके अभिभावकों का मोबाइल नंबर व आधार इसमें फीड किया जाएगा। ग्राम पंचायत गांव के सभी नाबालिग किशोरियों पर निगाह रखेगी। यदि उनका बाल विवाह होना या फिर तय होने की सूचना मिलेगी तो इस एप पर उसे तत्काल फीड किया जाएगा। इसके लिए प्रतिमाह आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरियों को मिलने वाले लाभ या फिर अन्य अवसरों पर उनसे बातचीत के माध्यम से सूचनाएं एकत्र की जाएंगी। जैसे ही किसी अविवाहित के विवाह की सूचना एप पर आएगी। उसी समय ब्लॉक व जिला स्तरीय कमेटी सक्रिय हो जाएगी।
लाभ के लिए एप में दर्ज कराना होगा अनिवार्य
बालिकाओं से संबंधित समस्त लाभ के लिए अभिभावकों को उन्हें पहले इस एप पर दर्ज करना होगा। यह पंजीकरण जन्म के समय से होगा। सामूहिक विवाह या फिर अन्य योजनाओं के लिए जब भी आवेदन किया जाएगा तो इस एप पर उसका सत्यापन होगा। यदि किसी भी चरण में कोई लाभार्थी छूट जाता है तो उसे लाभ से पहले एप में अपना नाम दर्ज कराना होगा। अन्यथा की स्थिति में उसे लाभ नहीं मिलेगा।
मिशन परिपक्व जिले में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में महिला दिवस के दिन से ही प्रारंभ होगा। सबसे पहले इस अभियान में सिरसिया व जमुनहा विकास खंड को शामिल किया जाएगा। यह वह ब्लॉक हैं जो जिले में सबसे ज्यादा बाल विवाह के लिए जाने जाते हैं। -मोहन त्रिपाठी, जिला प्रोवेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें