फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव आम के पेड़ पर लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती) गड़रियनपुरवा निवासी एक युवक शनिवार शाम घर से कहीं चला गया था। परिवारीजनों द्वारा युवक की तलाश की जा रही थी। रविवार शाम बरगदहा गांव में स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर युवक की लाश फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने लाश को पेड़ से उतरवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर बनगई के मजरा गड़रियनपुरवा निवासी सत्यम बहेलिया (22) पुत्र कंधई लाल शनिवार शाम घर पर बिना बताए कहीं चला गया था। देर रात तक घर वापस न आने पर परिवारीजनों द्वारा उसकी खेाजबीन की जा रही थी। रविवार शाम कुछ चरवाहों ने थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदहा स्थित कृषि उद्यान विभाग के पीछे पूर्व प्रधान के बाग में आम के पेड़ पर एक युवक की लाश लाल गमछे के फंदे के सहारे लटकी देखी।
चरवाहों द्वारा इसी सूचना आसपास ग्रामीणों सहित पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची मन्हीपुर पुलिस ने युवक के शव का फंदे से नीचे उतारा। जिसका पंचनामा भरा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों का रो रो कर हाल बेहाल है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह बताते हैं कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें