फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला लापता किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनापुर/तुलसीपुर (श्रावस्ती)। खैराकला के मजरा चिचड़ी में रविवार दोपहर खेत देखने गया एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही थी। इस दौरान मंगलवार को एक खेत में उसका शव दिखा। शरीर पर चोट के निशान भी थे। इस पर ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गांव पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम खैराकला के मजरा चिचड़ी निवासी रामगोपाल रविवार को कंबाइन मशीन से खेत में धान की फसल कटवा रहा था। रविवार दोपहर उसका पुत्र रवि (12) घर से खेत के लिए गया था। जहां से देर शाम तक रवि वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद परिवारीजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। मामले में सोनवा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की।
वहीं सोमवार देर शाम गांव पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने परिवार सहित ग्रामीणों से पूछताछ भी की पर उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं मंगलवार सुबह रवि का शव गांव के बाहर बालगोविंद के खेत में पड़ा मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिवारीजनों सहित सोनवा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

सूचना के बाद गांव पहुंचे एसपी, सीओ हौसला प्रसाद व एमपी शर्मा ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं गांव में सुरक्षा के मद्देनजर इकौना, गिलौला, मल्हीपुर व सोनवा थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। जांच के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया।
उधर ग्रामीणों की माने तो मंगलवार सुबह जिस स्थान पर रवि की लाश मिली, उस स्थान पर सोमवार शाम व रात में कई बार परिवारीजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश की थी, तब मौके पर कुछ भी नहीं दिखा। वहीं मंगलवार सुबह वहां लाश मिलना लोगों को आश्चर्य चकित कर रहा है। उसके शरीर पर घाव व चेहरे पर केमिकल से जले का निशान उसकी मौत की गुत्थी को उलझा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों के बीच रवि की हत्या किए जाने की भी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें