फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में अधेड़ घायल, बहराइच रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी गिलौला लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम सुविखा निवासी राजमनि वर्मा शनिवार सुबह करीब 8 बजे साइकिल से अपनी रिश्तेदरी में डुहुरु गांव जा रहा था। जैसे वह साइकिल लेकर गिलौला कस्बा स्थित सुविखा मोड़ पहुंचा। तभी बौद्ध परिपथ पर आ रही तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने अधेड़ की साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें राजमनि साइकिल से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद बाइक सवार मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें