फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ डिग्री पहुंचा पारा, कोहरे से ढकी तराई

विज्ञापन
ककरदरी अब्दुल्लागंतज मार्ग पर व्याप्त गड्ढा कोहरे में बन सकता दुर्घटना का कारण। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में ठंड का प्रकोप जारी है। लगातार चल रही पश्चिमोत्तर हवा के कारण सुबह ग्यारह बजे तक समूचा जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इसके बाद खिली धूप ने लोगों को कुछ राहत दी, लेकिन तेज हवा के कारण लोगों की मुश्किलें बरकरार रही।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन ठंडा होता जा रहा है। लगातार चल रही तेज पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण ठंड बढ़ती जा रही है। देर शाम शुरू हुआ घना कोहरे का दौर मंगलवार सुबह 11 बजे तक जारी रहा। वहीं आर्द्रता 70 प्रतिशत पहुंच जाने के कारण सुबह दस बजे तक कोहरा बूंद बन कर बरसता रहा।
तेज हवाओं व घने कोहरे के कारण मौसम का पारा लुढ़क कर आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोग ऊनी कपड़ों में भी ठंड से बेहाल रहे। परिषदीय विद्यालयों में अब तक स्वेटर का वितरण न होने के कारण बच्चे ठंड से कांपते हुए विद्यालय जाने को विवश देखे गए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को विवश रहे।
विज्ञापन

दिसंबर माह प्रारंभ हो चुका है। इसके बाद भी न तो बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को स्वेटर व जूता मोजा वितरित कराया जा सका है, और न ही जिला व तहसील प्रशासन की ओर से भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों को कंबल ही वितरित कराया गया। इतना ही नहीं नगर निकायों ने अब तक प्रमुख चौक चौराहों पर अलाव की भी कोई व्यवस्था नहीं कराई है। इससे गरीबों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। इस संबंध में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि तापमान में अभी और गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें