फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी समय से खोलें व बंद करें दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में सोमवार को एएसपी ने जिले के प्रमुख व्यवसायियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा के उपाय बताते हुए आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह भी दी। कहा कि व्यापारी दुकान समय से खोलें व बंद करें। इसके साथ ही किसी विशेष परिस्थिति में तत्काल आपातकालीन 100 डायल पर फोन कर सूचना देने को कहा।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने कहा कि व्यापारियों के पास अक्सर भारीभरकम रकम होती है। सबसे ज्यादा रकम सर्राफा व्यापारी, पेट्रोल पंप संचालक, गैस एजेंसी मालिक व उनके मैनेजर के पास होती है।
वहीं थोक व फुटकर विक्रेता भी अपनी दुकान व प्रतिष्ठानों पर हजारों व लाखों रुपये रखते हैं। उनके मुनीम व मैनेजर भी वसूली के दौरान पैसा लेकर आते-जाते हैं जिन पर चोर व उचक्कों की नजर होती है।
विज्ञापन

ऐसे में जरूरी है कि व्यापारी एहतियात बरतें। जहां तक संभव हो नगद लेनदेन से बचें। फिर भी यदि नगदी लेकर चलना जरूरी हो तो सुरक्षा का विशेष ख्याल रखें। अपने पास स्थानीय पुलिस का नंबर जरूर रखें। यदि किन्हीं कारणों से उनसे संपर्क न हो सके तो तत्काल 100 डायल पर सूचना दें ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक भिनगा अरुण सिन्हा द्वारा व्यापारियों को आर्थिक सुरक्षा व बैंक की सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही व्यापारियों को यूपी 100 की तरफ से बनाए गए एप यूपी 100 इमरजेंसी सर्विस के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया व समझाया गया। साथ ही व्यापारियोें से अपील की गई कि आप सभी लोग इस एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करें। यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो इस एप के माध्यम से तत्काल मदद प्राप्त करें।
इस दौरान एएसपी द्वारा व्यापारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया जिसके माध्यम से भी व्यापारी अपनी समस्याओं या सुझाव को पुलिस तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा डॉ. जंग बहादुर यादव, यूपी 100 प्रभारी केके यादव, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार सहित करीब 50 व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें