इकौना (श्रावस्ती)। मेरठ शहर के टीपी नगर कालोनी में महिला अधिवक्ता की गोली मार कर हुई हत्या के विरोध में बुधवार को तहसील अधिवक्ता संघ के बैनर तले जुटे अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की समाप्ति से पूर्व अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों का राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी मौजूद तहसीलदार के माध्यम से प्रेषित किया।
संघ के अध्यक्ष बंसराज शुक्ला ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने, तहसील न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री संजय सिंह, धर्मचंद यादव, दिलीप कुमार शर्मा, श्रीधर दूबे, पाटेश्वरी प्रसाद मिश्रा, सुशील कुमार शुक्ला व विजय पांडे सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।