जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा के लालबोझा दर्वेश गांव व कलंदरी में खसरे का प्रकोप व्याप्त है। जहां 38 लोग पीड़ित हैं। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करा रही है। पीड़ितों में 22 बच्चे और चार किशोर हैं। ग्रामीणों की सूचना के बाद समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में तैनात डॉ. अनु अंकिता, डॉ. ज्योतिमाला व फार्मासिस्ट संजय ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं।
गांव में बीमारी की सूचना के बाद चिकित्सकों की टीम भेजी गई थी। साथ ही लोगों को दवाएं दी गईं हैं। ग्रामीणों से अपील है कि वे सफाई व्यवस्था बनाए रखें। दूषित जल, बासी भोजन आदि का सेवन न करें। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। इसके बावजूद यदि कहीं कोई समस्या है तो तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य केंद्र पर दें।
- डॉ. सुजीत कुमार सिंह, सीएचसी अधीक्षक मल्हीपुर