फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: निकाय चुनाव के लिए कार्मिकों का हुआ रेंडमाइजेशन

Mon, 17 Apr 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना के चुनाव में 352 मतदान कार्मिकों को लगाया जाएगा। इसके लिए नियुक्त मतदान कार्मिकों का सोमवार को डीएम व सीडीओ की उपस्थिति में एनआईसी में रेंडमाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में मतदान को पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो। इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चुनाव कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह को प्रभारी अधिकारी कार्मिक नियुक्त किया गया है। जिनकी उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में नगर निकाय चुनाव के लिए लगाए गए कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन कराया गया।
सीडीओ ने बताया कि नगर पालिका परिषद भिनगा में 50 व नगर पंचायत इकौना में 17 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इन दोनों स्थानों पर चुनाव को निर्विवाद संपन्न कराने के लिए 88 पार्टियां बनाई गई हैं। जिसमें 352 कर्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रथम रेंडमाइजेशन के दौरान जिला राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से मतदान कराया जाएगा। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम डीपी सिंह, उप जिलाधिकारी भिनगा आशुतोष, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निगम प्रताप सिंह, एसपी सिंह, एनआईसी इंजीनियर दीप नारायन श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें