फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फंदे से लटका मिला विवाहित का शव

Fri, 11 Jul 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। भरथा कला निवासी विवाहिता का शव बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन


सिरसिया क्षेत्र के ग्राम भरथा कला निवासी फिदा हुसैन ने अपनी पुत्री रोशनी (22) का विवाह तीन वर्ष पूर्व गोव के ही जन्नत अली से किया था। बृहस्पतिवार को रोशनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में रस्सी के फंदे के सहारे छत के कुंडे से लटका मिला। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची सिरसिया पुलिस ने परिजनों के सहयोग से शव नीचे उतरवाया।

रोशनी के पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसकी पुत्री को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। बृहस्पतिवार को वह खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान रोशनी की ससुराल से फोन आया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। यह नहीं बताया कि मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय का कहना है कि तहरीर मिली तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें