फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
 विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद जमा भीड़। - फोटो : विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद जमा भीड़।
विज्ञापन
इकौना। ग्राम पंचायत सौरूपुर लालपुर बनकटी निवासी आसमां (22) का शव मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटकता मिला। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


सौंरूपुर लाल बनकटी निवासी रफ्फेयत की बेटी आसमां का निकाह 18 माह पहले इसी गांव के गुलजार के साथ हुआ था। आसमां का शव मंगलवार दोपहर घर में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने बताया कि आसमां के पति गुलजार परिवार के भरण पोषण के लिए मुंबई रहकर मजदूरी करते हैं। वहीं, आसमां अपने सास-ससुर के साथ रहती थी। घर में कई दिनों से सास-ससुर में घरेलू कलह चल रही थी। आशंका है कि इसी के चलते आसमां से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि मृतका के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें