फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतक ननकई।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के धोबियनपुरवा परसौरा में ननकई बानो (18) का शव बुधवार सुबह उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। ससुरालीजनों ने शव को नीचे उतारकर मायके पक्ष को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मृतका की मां ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ननकई का विवाह करीब नौ माह पूर्व गिलौला के कल्याणपुर निवासी अरमान से हुआ था। अरमान लगभग एक माह पहले मजदूरी करने मुंबई चला गया था। ननकई अपनी सास जैतूना और ससुर हबीब के साथ घर में रहती थीं। मंगलवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोई थीं। बुधवार सुबह जैतूना ने ननकई का शव दुपट्टे से लटका देखा। शोर मचाने पर लोग पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा।
मायके पक्ष से माता गुड़िया, पिता लल्लू और भाई शहनवाज मौके पर पहुंचे। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की माता गुड़िया ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने मायके पक्ष के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एएसपी चंद्रकेश सिंह और सीओ सिटी भरत पासवान ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें