फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 17 Feb 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
शबीना।     (फाइल फोटो)
विज्ञापन
जमुनहा/गिरंट बाजार। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत फतेहपुर बनगई गांव के मजरा बनगई निवासी शबीना (20) की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन शबीना द्वारा छत के कुंडे से फांसी लगाने की बात कह रहे हैं, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या व उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बहराइच जिले के रिसिया निवासी मुनकी ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शबीना का निकाह नौ महीने पहले बनगई निवासी जमील के साथ किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार को भी शबीना ने फोन कर उसके साथ झगड़ा व पिटाई किए जाने की बात बताई थी।

देर रात ससुरालीजनों ने फोन कर बताया कि बेटी शबीना ने फांसी लगा ली है। मुनका ने बताया कि उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शबीना के मायका पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें