फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 13 Aug 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना केे कहारनपुरवा में हुई विवाहिता की मौत के बाद पूछताछ करती पुलिस।
विज्ञापन
इकौना(श्रावस्ती)। ग्राम पंचायत नारायणजोत के मजरा कहारनपुरवा निवासी चांदनी देवी (21) का शव मंगलवार सुबह उनके कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। ग्राम चौकीदार की सूचना पर आई सेमरी तरहर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




बलरामपुर जिले के लालिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेनीडीह के मजरा बहादुरगंज निवासी राजेश्वरी प्रसाद कश्यप ने अपनी बेटी चांदनी देवी का विवाह डेढ़ साल पूर्व इकौना के कहारनपुरवा निवासी पंकज कश्यप से किया था। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों राजेश्वरी प्रसाद की मौत हो गई थी। जिस पर चांदनी मायके गई थी। आरोप है कि इस दौरान मायके पहुंचा पंकज उसे जबरन लेकर लौट आया था। मंगलवार सुबह चांदनी का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। सेमरी तरहर चौकी प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें