फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विवाहिता की मौत, चार पर हत्या का केस

Sat, 08 Nov 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना। ग्राम पंचायत सौंरूपुर निवासी साधना शुक्ला (32) की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साधना के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बहराइच के पयागपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मधनगरा निवासी रामसुख शुक्ला ने 12 साल पहले अपनी बेटी साधना का विवाह इकौना क्षेत्र के सौंरूपुर निवासी रमेश शुक्ला के साथ किया था। साधना का आठ वर्षीय एक बेटा व छह वर्षीय एक बेटी है।

रमेश शुक्ला परिवार के भरण-पोषण के लिए दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं, एक माह पूर्व घर लौटे थे। साधना के भाई वेद प्रकाश शुक्ला ने आरोप लगाते हुए बताया कि दिल्ली से लौटने के बाद से जीजा रमेश उनकी बहन के साथ झगड़ा व पिटाई कर रहे थे। बृहस्पतिवार की रात भी बहन के साथ लड़ाई की थी।
विज्ञापन


वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि उनके जीजा ने मां व अन्य लोगाें के साथ मिलकर बहन की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर सीओ इकौना भरत पासवान व थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे और जांच की। सेमगढ़ा चौकी प्रभारी घनश्याम गुप्ता ने बताया कि साधना के भाई की तहरीर पर पति, सास व दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें