फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: स्पोर्ट्स स्टेडियम ए अव्वल

Sat, 08 Nov 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़  - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में शुक्रवार को हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


खेल विभाग की ओर से भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार यादव व जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग की चार व बालिका वर्ग की दो टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में पहला मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम ए व रहेंली क्लब के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम ए की टीम ने 5–3 से रहेंली क्लब को हराया। दूसरा मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम बी व स्टार क्लब के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम बी ने 4–2 से स्टार क्लब को हराया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम ए व स्पोर्ट्स स्टेडियम बी के मध्य खेला गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने 5–4 से स्पोर्ट्स स्टेडियम बी को पराजित किया।

बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए व स्पोर्ट्स स्टेडियम बी के मध्य मुकाबला हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम ए के खिलाड़ियों ने 3–2 से स्पोर्ट्स स्टेडियम बी की टीम को पराजित किया। इस मौके पर एथलेटिक्स प्रशिक्षक विवेक कुमार, फुटबॉल प्रशिक्षक मोहम्मद मुस्लिम व विकास कुमार गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें