फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। खनवापुर स्थित मायके आई विवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया शाहपुर के मजरा खनवापुर निवासी बरसाती लाल ने अपनी पुत्री रमिना (22) का विवाह तीन वर्ष पूर्व बहराइच के थाना पयागपुर के गौरीपुरवा निवासी शिवकुमार पुत्र मातबर के साथ किया था। कुछ माह पूर्व रमिना की तबियत खराब हो गई।
हालत में सुधार न होने के कारण रमिना को बरसाती लाल दवा कराने के लिए 15 दिन पूर्व अपने घर खनवापुर ले आया था। जहां रमिना की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी सूचना बरसाती लाल ने रमिना के ससुरालीजनों को दी।
विज्ञापन

ससुरालीजनों के साथ पयागपुर थाना क्षेत्र के ही ककहरा निवासी मनोज सिंह भी आया था। खनवापुर पहुंचते ही उदयराज सिंह ने यूपी 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी कि रमिना ने फांसी लगा ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सोनवा विजय बहादुर सिंह ने बताया कि रमिना के पिता बरसाती लाल की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें