फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में दो पुलिस कर्मी सहित सात संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में दो पुलिस कर्मी सहित सात और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं 16 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए। जिन्हें कोविड अस्पताल से घर भेजा गया हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में मल्हीपुर थाने में तैनात दो पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही हरिहरपुररानी के परसा डेहरिया में एक, पूरेअधारी में दो, जमुनहा के चंदनकोटिया में एक व गिलौला बाजार में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली।
जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। वहीं जिले के सोलह लोग स्वस्थ हुए। इनमें जमुनहा बाजार निवासी दस, गिलौला बाजार निवासी दो, भिनगा बाजार निवासी एक, हरिहरपुररानी निवासी तीन लोग शामिल हैं। जिन्हें घर भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 41224 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 31436 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 952 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 13 की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 86 केस एक्टिव हैं। कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 197 पहुंच चुकी है।
इनमें से 42 जोन अब भी सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। घर पर वापस लौटने व समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें