फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Mon, 12 May 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर बनगई के मजरा रघुनाथपुर में रविवार को कमरे की छत के कुंडे से एक विवाहिता का शव लटका मिला। मल्हीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भिनगा क्षेत्र के ग्राम लालपुर महरी निवासी जगतराम ने अपनी पुत्री प्रियंका (20) की शादी एक वर्ष पूर्व मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर निवासी राम कृपाल उर्फ अर्जुन निषाद से की थी। रविवार दोपहर एक बजे प्रियंका का शव फंदे से लटका देखकर रामकृपाल के भाई महेश की साली आरती (9) ने शोर मचाया। चिल्लाने की आवाज सुनकर खिड़की के सहारे परिजनों ने कमरे में घुसकर शव को फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के पिता जगतराम निषाद ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें