फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: इंसान को चाहिए कि वह अपनी मर्यादा में रहे

Mon, 12 May 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के पांडेयपुरवा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। शनिवार रात वृंदावन से आए प्रवाचक राजेश्वर महराज ने कंस वध की कथा का वर्णन किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रवाचक ने कहा कि अति हमेशा घातक होती है। कंस ने अत्याचार की हर सीमा पार कर दी। उसने अपने वृद्ध माता पिता को राज सिंहासन के लालच में कारागार में डाल दिया। देवकी वसुदेव का पुत्र उनका काल न हो इसके लिए नवविवाहित जोड़े को जेल में डालने से जरा भी नहीं हिचकिचाया। देवकी का आठवां पुत्र उसका काल होगा।
यह जानने के बाद भी उसने देवकी के एक एक कर सात गर्भ को मिटाने का प्रयास किया। लेकिन होनी को कौन रोक पाया है। जब कृष्ण अवतार हुआ तो कारागार के द्वार स्वयं खुल गए। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें