फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: करवा चौथ पर बाजार गुलजार, कपड़े व उपहार की दुकानों पर भीड़

Wed, 28 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 तुलसीपुर ​स्थित कपड़े की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के पर्व करवा चौथ को लेकर बुधवार को तराई के बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। भिनगा, इकौना, सिरसिया, तुलसीपुर, मल्हीपुर और लक्ष्मणपुर के बाजारों में दिनभर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। सुहागिन महिलाओं ने व्रत की तैयारियों के लिए पूजा सामग्री, शृंगार के सामान और नए वस्त्रों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

बाजारों में करवा चौथ से जुड़ी विशेष दुकानें सजी रहीं। महिलाओं ने मिट्टी और डिजाइनर करवे, चलनी, पूजा की थाली, धूप-बत्ती सहित अन्य पूजन सामग्री खरीदी। वहीं, साड़ियों, आभूषणों, फैंसी चूड़ियों और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर भी खूब चहल-पहल रही। पर्व को लेकर महिलाओं और युवतियों में मेहंदी लगवाने का खास उत्साह दिखा। भिनगा और इकौना के बाजारों में मेहंदी कलाकारों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। हाथों में आकर्षक मेहंदी रचाने के लिए महिलाओं को इंतजार करना पड़ा। ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं ने पहले से बुकिंग कराई, ताकि पर्व पर सजने-संवरने में परेशानी न हो।
व्यापारियों के खिले चेहरे
करवा चौथ की खरीदारी से कारोबारियों के चेहरे भी खिले रहे। तुलसीपुर के कौशल वस्त्रालय के संचालक सुधीर कौशल ने बताया कि त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री हो रही है। करवा चौथ को लेकर सुबह से ही महिलाएं नई साड़ियां खरीदने पहुंच रही हैं। इससे कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें