फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर लोगों को सफाई के प्रति करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। मौसम परिवर्तन के साथ ही संचारी रोगों का खतरा बना हुआ है। इसे रोकने के लिए आवश्यक है कि सफाई कर्मी घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। साथ ही गलियों व नालियों की सफाई कर उनमें दवा का छिड़काव भी किया जाए।
विज्ञापन

यह बातें गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी इकौना राघवेंद्र त्रिपाठी ने कहीं। इस दौरान उन्होंने हरी झंडी दिखा कर गलियों व नालियों की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की टीम को रवाना किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह सफाई के साथ ही लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय भी बताएं। जिले में एक से 31 अक्तूबर तक तक संचारी रोग (मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया) के नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान सफाई कर्मियों की टीम प्रत्येक वार्ड में एंटी लार्वा फॉगिंग के साथ ही वहां की सफाई भी करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे संचारी रोगों से बचने के लिए अपने आसपास गंदगी न होने दें। मच्छरों से बचाव करें, पीने का पानी उबालने के बाद ही उसका प्रयोग करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। इस दौरान सफाई कर्मियों ने आसपास के मोहल्लों में जाकर दवा का छिड़काव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें