फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ फेज-टू को बनाएं सफल : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने ओडीएफ फेज-टू को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि जिले में ओडीएफ फेज-टू चल रहा है। इसके तहत चल रह सर्वे एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए ऐसी ग्राम पंचायतें जहां स्थल पर विवाद है, उनके विषय में संबंधित ग्राम प्रधान व सचिव ग्राम पंचायत को पत्र लिखकर वास्तविक स्थित का परीक्षण कर लें। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत व्यापक जन जागरूकता के लिए दीवार लेखन व चित्रण कराने के साथ ही उपलब्ध धनराशि को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय पर नियमानुसार खर्च किया जाए।
उन्होंने कहा कि किचन में टाइल्स का कार्य वित्त आयोग से कराया जाए। पंचायत भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण भी कराने के लिए डीएम ने निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा अजीत उपाध्याय, जिला समन्वयक डॉ. राजकुमार त्रिपाठी व हरगेंद वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें